तिब्बत के मेटोक में वन्य बाघों के होने का सुराग मिला

2019-08-07 16:34:15
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

चीनी विज्ञान अकादमी के अधीन खुनमिंग पशु अनुंसधानशाला ने 6 अगस्त को यह जानकारी दी कि उसने तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की मेटोक काउंटी में पहली बार इन्फ्रारेड कैमरे से एक जंगली बाघ की तस्वीरें खींची हैं। इसका मतलब है कि मेटोक में प्राकृतिक वातावरण जंगली बाघों के जीवन और प्रजनन के लिए अनुकूल है।

पता चला है कि वर्ष 2018 के अक्तूबर से चीनी विज्ञान अकादमी के खुनमींग पशु अनुंसधानशाला के शोधकर्ताओं ने मेटोक काउंटी में वन्य स्तनपायी पशुओं की खोज करने के लिए 48 इन्फ्रारेड कैमरे स्थापित किये और इस क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों की विविधता और वितरण का सर्वेक्षण किया।

मेटोक काउंटी तिब्बत के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। सीमित आवाजाही के चलते इस क्षेत्र में मानव का हस्तक्षेप बेहद कम है। इधर के वर्षों में वन्य बाघों के रहने की लगातार ख़बरें सामने आती रही हैं। इस वर्ष के जनवरी में पहली बार वन्य बाघ की तस्वीरें कैद हुईं। इसके अलावा तेंदुआ, गोल्डन कैट, क्लाउड कैट और सियार समेत 14 किस्म वाले दुर्लभ जीवों के होने का सुराग भी मिला।

( हूमिन )

शेयर