यूएन खाद्यान्न और कृषि संगठन ने महानिदेशक का हस्तांतरण समारोह किया

2019-08-01 14:32:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

संयुक्त राष्ट्र खाद्यान्न और कृषि संगठन(एफएओ) ने 31 जुलाई को इटली की राजधानी रोम में महानिदेशक का हस्तांतरण समारोह आयोजित किया। इस जून में निर्वाचित एफएओ के नये महानिदेशक छू तुंगयू जोस ग्राजियानो द सिल्वा की जगह लेकर 1 अगस्त को औपचारिक रूप से पद संभालेंगे।

छू तुंगयू ने हस्तांतरण समारोह पर जोस सिल्वा द्वारा एफएओ को दिये गये योगदान पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भावी चार साल में वे एफएओ को अधिक ऊर्जावान, पारदर्शी और समावेशी बनाएंगे। वे एफएओ के कार्य में आधुनिक तकनीक और सृजनात्मक तरीका अपनाएंगे और डिजिटल उपाय, अध्ययन जगत और निजी विभागों के सहयोग की मज़बूती से एफओ की कार्यकुशलता उन्नत करेंगे।

23 जून को चीनी उप कृषि मंत्री छू तुंगयू रोम में आयोजित एफएओ की 41वीं महासभा पर नये महानिदेशक निर्वाचित हुए, जो इस संगठन के इतिहास में पहले चीनी मूल के महानिदेशक बने। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2023 तक चलेगा।

(वेइतुंग)

शेयर