टिप्पणीः चीन की पूंजी बाजार की नई यात्रा को तर्कसंगतता और धैर्य के साथ खोले
22 जुलाई की सुबह साढ़े 9 बजे, विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड के पहले 25 शेयरों ने शांगहाई स्टॉक बाजार में सौदा करने लगा, जिससे चीनी पूंजी बाजार की नयी यात्रा का शुभारंभ हुआ।
2018 के नवम्बर माह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पहले चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड की स्थापना की घोषणा की और पंजीकृत सिस्टम शुरू की। इस बोर्ड ने 22 जुलाई को औपचारिक रूप से शांगहाई स्टॉक बाजार में प्रवेश किया। इस बीच केवल 200 से अधिक दिन हुए हैं जिससे चीनी विज्ञान व नवाचार कारोबारों के विकास की आपात मांग देखी जा सकती है, साथ ही चीन द्वारा पूंजी बाजार के सुधार को आगे बढ़ाने के संकल्प व प्रयास भी प्रतिबिंबित हैं।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड चीनी पूंजी बाजार के सुधार का प्रायोगिक क्षेत्र है। भविष्य में चीनी कारोबारों को आईपीओ का इन्तजार करने की जरूरत नहीं है, जबकि बाजार पूंजी बाजार के संसाधन के निपटारा का निर्णय लेगी। 22 जुलाई को इस बोर्ड के शुरू होने से 25 शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी आयी है, जिस से यह जाहिर है कि विज्ञान व नवाचार कारोबारों को पूंजी का समर्थन मिला है।
विदेशी अनुभव के मुताबिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड के नये शेयरों के बाजार में आते समय कीमतों में आम तौर पर उतार-चढ़ाव आता है। 2019 के पहले छह महीनों में नास्तक के नये शेयरों के बाजार में आने से पहले 20 दिनों में दैनिक वृद्धि दर 316.5 प्रतिशत तक भी पहुंची थी, जबकि दैनिक गिरावट दर भी 52 प्रतिशत तक पहुंची थी। 22 जुलाई को चीन में स्थिति भी ऐसी होती है। कुछ कारोबारों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी आने के बाद फिर गिरावट आयी। जबकि कुछ शेयरों की कीमतों में भारी वृद्धि आयी है। यह सामान्य बात है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड चीनी पूंजी बाजार की नयी चीज़ है। पूंजी बाजार के बुनियादी विकास की दिशा यथार्थ अर्थतंत्र की सेवा करना है। हाल में चीन के अर्थतंत्र का स्थिर व अपेक्षाकृत तेज़ विकास हो रहा है, लेकिन साथ ही बाहरी विकास वातावरण की अनिश्चितता भी बढ़ती रही है। चीन में सुधार को गहरा करने और खुलेपन का विस्तार करने का एक अहम कदम होने के नाते विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड के खोलने से चीन का संकल्प, विश्वास और एक्शन देखा जाता है। चीन हमेशा से ही विदेशों के साथ खुलेपन की गति तेज़ करता रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड के स्टॉक बाजार में खोलने के पहले दिन में बहुत लोकप्रिय है, लेकिन हमें बाजार की तर्कसंगतता और धैर्य की आवश्यकता है। एक जीवंत शक्ति, निहित शक्ति और लचीली चीनी पूंजी बाजार चीनी अर्थतंत्र की उच्च गुणवत्ता वाले विकास की सच्ची प्रेरणा इंजन है।
(श्याओयांग)