वांग यी संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से मिले
2019-07-22 10:56:40
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 21 जुलाई को पेइचिंग में संयुक्त अरब अमीरात के कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद के साथ मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात मध्य-पूर्व क्षेत्र में चीन का महत्वपूर्ण और विश्वसनीय साझेदार है। चीन संयुक्त अरब अमीरात के साथ नेताओं के बीच संपन्न सहमति का कार्यांवयन कर बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की साझेदारी को गहराने के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी नए स्तर पर पहुंच सके।
शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात चीन के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, संस्कृति, शिक्षा और तृतीय-पक्ष बाज़ार में सहयोग मज़बूत करना चाहता है और संयुक्त राष्ट्र संघ और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय बढ़ाना चाहता है।
(ललिता)

