हांगकांग की रक्षा नाम का बड़ा समारोह आयोजित किया गया

2019-07-21 17:07:21
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
7/9

20 जुलाई की दोपहर बाद 3 लाख से अधिक हांगकांग नागरिकों ने वर्षा में हांगकांग की रक्षा नाम का एक बड़ा समारोह आयोजित किया। उन्होंने हिंसा का विरोध करने, पुलिस दलों को समर्थन देने, कानून का संरक्षण करने, और सुरक्षा की सुनिश्चितता देने की मांग की। व्यापक नागरिक पुलिस को कानून के आधार पर सामाजिक व्यवस्था की रक्षा करने का समर्थन देते हैं। आशा है हांगकांग समाज जल्द ही शांतिपूर्ण और स्थिर बनेगा।

समारोह के मुख्य स्थल चिनचोंग थ्येनमा पार्क में लोग कांगडाओ, ज्योलुङ और शिनचे की कई बस्तियों से यहां आये। उनके हाथों में नारे और राष्ट्रीय झंडों के साथ हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के झंडे भी थे। समारोह के घटनास्थल पर हांगकांग की रक्षा वाला बड़ा नारा बहुत स्पष्ट है।

शाम के पाँच बजे समारोह शुरू हुआ। प्रसिद्ध कलाकार छन बाईश्यांग और मारिया ने मंच पर आकर अध्यक्षता की। उन्हें उम्मीद है कि हांगकांग के सभी नागरिक तर्कसंगत रूप से आदान-प्रदान करेंगे, और हांगकांग को बर्बाद नहीं होने देंगे। बहुत नागरिकों ने हांगकांग पुलिस का सम्मान व्यक्त किया। उनके अनुसार हांगकांग पुलिस हांगकांग की सुरक्षा के लिये बड़ी कोशिश कर रही है। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिये। सामान्य हांगकांग नागरिकों को शांति चाहिये। वे हिंसक व्यक्ति सभी हांगकांग नागरिकों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। हम हिंसा का विरोध करते हैं, सुरक्षित जीवन बिताना चाहते हैं।

चंद्रिमा

शेयर