चीन द्वारा श्रीलंका में निर्यातित नए डीज़ल मल्टीपल यूनिट का निर्माण पूरा

2019-07-13 15:20:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2

सीआरआईसी सफांग कंपनी द्वारा श्रीलंका में निर्यातित नए डीज़ल मल्टीपल यूनिट एस-14 का निर्माण पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में पूरा हुआ। यह श्रीलंका के लिए बने चौथे खेप के डीज़ल मल्टीपल यूनिट हैं। सीआरआरसी सफांग कंपनी ने 12 जुलाई को यह सूचना जारी की।

सीआरआरसी सफांग कंपनी ने कहा कि नई ट्रेन स्थानीय मौसम, भौगोलिक और परिवहन की स्थिति के अनुसार विशेष तौर पर श्रीलंका के लिए बनाई गई है।

बताया जाता है कि नई ट्रेन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से कैंडी, बादुल्ला और मतले आदि पहाड़ी क्षेत्रों में चलाई जाएगी। श्रीलंका में इसका प्रयोग जल्दी से जल्दी अगले महीने शुरू होगा।

(ललिता)

शेयर