37 देशों के राजदूतों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर चीन के शिनच्यांग में मिली मानवाधिकार उपलब्धियों की प्रशंसा की

2019-07-13 15:17:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

12 जुलाई को जेनेवा स्थित रूस, पाकिस्तान ,सऊदी अरब, मिस्र, क्यूबा समेत 37 देशों के राजदूतों ने संयुक्त रूप से यूएन मानवाधिकार परिषद और मानवाधिकार उच्चायुक्त को पत्र लिखकर चीन के शिनच्यांग में मानवाधिकार कार्य के विकास और आतंकवाद के विरोध और उग्रवाद दूर करने में मिली उपलब्धियों का सकारात्मक मूल्यांकन किया और शिनच्यांग मुद्दे पर चीन के रुख़ का समर्थन किया।

उन्होंने पत्र में बताया कि आंतकवाद, अलगाववाद और धार्मिक उग्रवाद ने चीन के शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की जनता को गंभीर हानि पहुंचायी है और जनता के जीवन अधिकार, स्वास्थ्य अधिकार और विकास अधिकार समेत बुनियादी मानवाधिकारों को पैरों तले रौंदा। शिनच्यांग ने आंतकवाद और उग्रवाद दूर करने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाये हैं, जिनमें व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना शामिल है। इन कदमों ने शिन च्यांग की विभिन्न जातियों के बुनियादी मानवाधिकारों को सुनिश्चित किया है। इधर तीन साल में शिन च्यांग में एक भी हिंसक आतंकवादी घटना नहीं हुई।

उन्होंने प्रशंसा की कि चीन ने कई बार विभिन्न देशों के राजदूतों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को शिन च्यांग की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है। शिन च्यांग की यात्रा करने वाले लोगों ने कहा कि शिन च्यांग में उन्होंने जो देखा है और सुना है, वे पश्चिमी मीडिया की रिपोर्टों से एकदम अलग है। उन्होंने संबंधित देशों से चीन पर निराधार आरोप लगाने को बंद करने का अनुरोध किया।

(वेइतुंग)

शेयर