टिप्पणीः चीनी वैदेशिक व्यापार में पर्याप्त लचीलापन है

चीनी कस्टम द्वारा 12 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले छै महीनों के आयात निर्यात की कुल राशि 146 खरब 70 अरब युवान थी ,जो पिछले साल की समान अवधि से 3.9 प्रतिशत बढ़ी ।वर्तमान में व्यापार संरक्षणवाद बढ़ रहा है और वैश्विक वृद्धि नीचे जाने के दबाव का सामना कर रही है ।चीन का यह रिकॉर्ड आसान नहीं है ।इससे ज़ाहिर है कि चीनी वैदेशिक व्यापार में पर्याप्त लचीलापन है। चीन अर्थव्यवस्था का स्थिरता से बढ़ने और दीर्घकाल में अच्छा होने का रूझान नहीं बदला।
आंकड़ों के देखा जाए, तो इस छमाही में चीनी वैदेशिक व्यापार में तीन विशेषताएं हैं। पहला, वैदेशिक व्यापार वृद्धि की प्रेरणा शक्ति अधिक मज़बूत है। अधिक संवर्धित मूल्य वाला आयात-निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़ा ,जिसका अनुपात चीनी वैदेशिक व्यापार में 60 प्रतिशत है। निजी उद्यमों के आयात-निर्यात में 11 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ, जो चीनी वैदेशिक व्यापार की वृद्धि की मुख्य शक्ति बन गयी।
दूसरा, व्यापार साझेदार अधिक विविध हो रहा है। अमेरिका के प्रति चीन के आयात-निर्यात में 9 प्रतिशत की कमी आयी है , लेकिन यूरोपीय संघ, आशियान और जापान के प्रति आयात निर्यात में क्रमशः 11.2 प्रतिशत ,10.5 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत अधिक था ,खासकर एक पट्टी एक मार्ग पर स्थित देशों के प्रति आयात-निर्यात में 9.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
तीसरा ,निर्यातित वस्तुओं का ढांचा सुधर गया है। मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों और श्रम सघन उत्पादों का निर्यात साथ साथ बढ़ा है। मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का निर्यात 5.3 प्रतिशत बढ़ा, जो चीन के निर्यात की कुल राशि का 58.2 प्रतिशत है ।चीनी निर्यातित उत्पाद नयी प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति बन रही है।
उल्लेखनीय बात है कि अमेरिका के प्रति चीन का अधिशेष 12 प्रतिशत बढ़ा। इसका मतलब है कि टैरिफ़ वृद्धि से दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन के सवाल का समाधान नहीं किया जा सकता है। इससे अमेरिकी उद्यमों और उपभोक्ताओं के हितों को नुकसान पहुंचेगा।
स्थानीय विशेषज्ञों के विचार में इस पूर्वार्द्ध में चीनी वैदेशिक व्यापार में स्थिर वृद्धि होने से यह ज़ाहिर है कि चीन के विशाल बाज़ार, प्रचुर मानव संसाधन और संपूर्ण व्यावसायिक श्रृंखला ने वैदेशिक व्यापार के लिए मज़बूत समर्थन दिया है। इसके अलावा सुधार और खुलेपन में चीन के नये कदमों से बाज़ार और उद्यमों के विश्वास को भी मज़बूती मिली है। लंबी दौड़ में चीनी वैदेशिक व्यापार के विकास का आम रुझान बना रहेगा ,जो चीनी अर्थव्यवस्था को गुणवत्ता विकास की ओर बढ़ने के लिए गारंटी देगा।
(वेइतुंग)