टिप्पणीः चीन-यूरोप संबंध आशावान

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 जुलाई को बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल को यूरोपीय परिषद के नए अध्यक्ष बनने पर फोन करके बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों में और अहम भूमिका निभाने में यूरोप का समर्थन करता है और शांति, वृद्धि, सुधार और सभ्यता वाले चीन-यूरोप साझेदारी का विकास बढ़ाना चाहता है। इससे यूरोप के साथ सहयोग करने की चीन की इच्छा ज़ाहिर हुई है।
इस साल यूरोपीय राजनीति में बदलाव का वर्ष है। चुनाव के बाद यूरोपीय संघ के नए नेता निर्वाचित हुए हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल यूरोपीय परिषद के नए अध्यक्ष बनेंगे, जर्मन प्रतिरक्षा मंत्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपीय आयोग की नई अध्यक्ष बनेंगी, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की वर्तमान अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की महानिदेशक बनेंगी और स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेल्स कूटनीति और सुरक्षा नीति के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधि बनेंगे। कहा जा सकता है कि भविष्य के पाँच सालों में यूरोपीय संघ का नेतृत्वकारी ग्रुप स्थापित हो चुका है।
चीन-यूरोप संबंधों के भविष्य पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आशावान है। यह दोनों पक्षों के साझा हितों के लगातार बढ़ने के आधार पर निर्भर रहता है। इस साल के वसंत में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली खछ्यांग क्रमशः यूरोप की यात्रा की। पिछले अप्रैल में आयोजित 21वें चीन-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने शांति, वृद्धि, सुधार और सभ्यता वाले द्विपक्षीय साझेदारी में नई प्रगति बढ़ाने को दोहराया और वर्ष 2020 के बाद सहयोग की योजना बनाई। इससे देखा जाए, तो यूरोपीय संघ के नेतृत्वकारी ग्रुप में बदलाव होने से चीन-यूरोप सहयोग पर असर नहीं पड़ेगा।
शांति की रक्षा में चीन और यूरोप की साझा अपेक्षा होती है। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था कायम रखने का पक्ष लेते हैं और वार्ता के ज़रिए क्षेत्रीय मुठभेड़ का शांतिपूर्ण समाधान करने का समर्थन करते हैं, ताकि दुनिया की शांति, समृद्धि और अनवरत विकास कायम हो सके।
वृद्धि और सुधार में चीन और यूरोप के साझा हित हैं। यूरोपीय संघ लगातार 15 सालों से चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, जबकि चीन यूरोपीय संघ का दूसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार। तकनीकी नवाचार, सरकारी खरीददारी और कृषि उत्पादों के व्यापार के सवालों में चीन और यूरोप ने सहमति बनाई और विश्व व्यापार संगठन के सुधार में बातचीत मज़बूत करने की इच्छा जताई।
सभ्यताओं के संवाद में चीन और यूरोप के बीच सहयोग बढ़ रहा है। पिछले मार्च में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यूरोप यात्रा के दौरान चीन ने इटली, फ्रांस और मोनाको के साथ संस्कृति, खेल, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में सिलसिलेवार उपलब्धियां हासिल कीं। लगातार बढ़ रही सांस्कृतिक आवाजाही चीन और यूरोप के बीच सहयोग का जनमत आधार मज़बूत करने के लिए लाभदायक है।
अब दुनिया में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। चीन और यूरोप के बीच साझा लाभ बढ़ रहा है। चीन यूरोपीय संघ के नए नेताओं के साथ आने वाले पाँच सालों में द्विपक्षीय चतुर्मुखी साझेदारी को नए स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करना चाहते हैं। चीन और यूरोप के बीच आपसी लाभ वाला सहयोग न सिर्फ दोनों पक्षों, बल्कि दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए भी लाभदायक है।
(ललिता)