(फोटो) 15वां चीनी अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन गेम मेला शांगहाई में उद्घाटित
2019-07-05 16:18:39
15वां चीनी अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन गेम मेला (सीसीजी एक्सपो 2019) 4 जुलाई को शांगहाई के विश्व एक्सपो प्रदर्शनी हॉल में उद्घाटित हुआ।
गौरतलब है कि सीसीजी एक्सपो चीन में सबसे प्रभावशाली एनिमेशन गेम मेले में से एक है। इस बार का प्रदर्शन क्षेत्र कुल 60 हज़ार वर्ग मीटर है, जिनमें डिज़्नी, बांदाई और बिलीबिली जैसे देसी-विदेशी प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा, 4 से 6 जुलाई तक प्रदर्शन में मार्वल की 80वीं वर्षगांठ, स्टार वॉर्स और चीनी एनीमेशन के विषय पर विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
(मीरा)








