सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी: चीन ने वास्तविक कार्रवाई से खुलेपन का विस्तार किया

2019-07-02 20:19:56
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जी20 ओसाका शिखर सम्मेलन में खुलेपन को मजबूत करने की दिशा में पाँच कदम उठाने की घोषणा की। इस के बाद चीन ने 13वें ग्रीष्मकालीन दावोस मंच में फिर एक बार खुलेपन का विस्तार करने की आवाज़ उठायी। चीन विनिर्माण उद्योग के खुलेपन को मजबूत करेगा, वित्त समेत सेवा व्यवसाय के खुलेपन को गहन करेगा, टैरिफ़ के स्तर को कम करेगा, बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण पर बल देगा। साथ ही विदेशी व्यापारियों के प्रति पूंजी-निवेश और ज्यादा खुलापन, पारदर्शी व अनुमानित होगी।

दावोस मंच से पहले विभिन्न पक्षों का ध्यान चीन के कदमों पर केंद्रित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने मंच के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि चीन वित्त व्यवसाय के खुलेपन को गहन करेगा। पहले निश्चित कुछ नीति नियमों को समय से पहले लागू किया जाएगा। मूल्य वर्धित दूरसंचार व यातायात क्षेत्रों में विदेशी पूंजी के प्रति प्रतिबंध को कम किया जाएगा और बॉन्ड बाजार के दो तरफ़ा खुलेपन का विस्तार किया जाएगा। उन ठोस कदमों का फैसला राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा जी20 ओसाका शिखर सम्मेलन में खुलेपन का विस्तार करने पर दिये विचार का वास्तविक लागू ही है। इससे जाहिर हुआ कि चीन ने जो वचन दिया है, उस का पालन ज़रूर करेगा।

(चंद्रिमा)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories