सुधार और खुलापन चीन के उत्तर-पूर्वी इलाके में पुनरुत्थान बढ़ाने की कुंजी हैः ली खछ्यांग
2019-07-02 11:14:46
चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर का निरीक्षण दौरा किया।
ली खछ्यांग ने कहा कि सुधार और खुलापन चीन के उत्तर-पूर्वी इलाके में पुनरुत्थान बढ़ाने की कुंजी है। संसाधनों के वितरण में बाज़ार की निश्चयात्मक भूमिका निभाने के साथ साथ सरकार की भूमिका अच्छी तरह निभाना चाहिए।
ली खछ्यांग ने कहा कि अन्य क्षेत्रों के अनुभव से सीख कर विभिन्न संसाधनों का कारगर प्रयोग करने के साथ साथ उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाना चाहिए।
ली खछ्यांग ने कहा कि निजी उद्यमों के विकास का समर्थन करने के साथ साथ बड़े, मझोले और लघु उद्यमों का मिश्रित विकास बढ़ाना चाहिए। राजकीय और निजी उपक्रमों का बराबरी पर बर्ताव करना चाहिए।
(ललिता)

