सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणी:चीन-अफ्रीका सहयोग है विश्व के विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा

2019-06-26 18:38:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn


चीन-अफ्रीकी सहयोग मंच पेइचिंग शिखर सम्मेलन की परिणाम कार्यान्वयन समन्वयक सभा इस हफ्ते पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सभा को बधाई संदेश भेजा और 27 जून से प्रथम चीन-अफ्रीका आर्थिक व व्यापारिक एक्सपो दक्षिणी चीन के छांगशा शहर में उद्घाटित होगा।

गत वर्ष सितंबर में चीन-अफ्रीकी सहयोग मंच पेइचिंग शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। शिखर सम्मेलन में चीनी नेता ने चीन-अफ्रीका समान भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करने और चीन-अफ्रीका सहयोग के आठ कार्यक्रम की योजनाएं पेश कीं। जिनमें उद्योग संवर्द्धन, इंटरकनेक्शन, हरित विकास, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक सहयोग तथा शांति व सुरक्षा एक्शन आदि शामिल हैं।

वास्तव में पेइचिंग शिखर सम्मेलन के बाद कुछ परिणामों का कार्यांवयन किया गया है। मिसाल के तौर पर चीन-अफ्रीका शांति व सुरक्षा एक्शन वार्तालाप, अफ्रीकी देशों के लिए एक थिंक टैंक यानी अफ्रीका अनुसंधानशाला तथा भावी तीन सालों में अफ्रीका में 880 सहयोग मुद्दों पर सहमति आदि लक्ष्य संपन्न हो चुके हैं। चीन-अफ्रीका सहयोग दोनों पक्षों के हितों के अनुकूल है। गत वर्ष चीन और अफ्रीका के बीच व्यापार रकम 2 खरब 4.2 अरब अमेरिकी डालर तक जा पहुंचा है, जो पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक रहा। चीन लगातार दस सालों के लिए अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापार सहपाठी बना है। अभी तक कुल 40 अफ्रीकी देशों ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड सहयोग दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये हैं। उधर अफ्रीका में चीनी कर्ज़ की समस्या पर चीन को किये गये बदनाम को लेकर केन्या समेत अनेक देशों के नेताओं ने इन अफवाहों का खंडन किया। युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी ने कहा कि चीन अफ्रीका का लंबे समय तक का अच्छा दोस्त है। चीन ने अफ्रीका की राष्ट्रीय मुक्ति और आर्थिक निर्माण में मूल्यवान मदद प्रदान की है।

चीन विश्व में सबसे बड़ा विकासमान देश है और अफ्रीका में सबसे ज्यादा विकासमान देश एकत्र हैं। चीन और अफ्रीका के विकास से विश्व के भविष्य से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में अफ्रीकी संघ ने वर्ष 2063 कार्यक्रम तैयार किया है जिस के मुताबिक 50 से अधिक अफ्रीकी देशों की भागीदारी के स्वतंत्र व्यापार क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। चीन के बेल्ट एंड रोड निर्माण को अफ्रीकी देशों की विकास रणनीति के साथ जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। चीन और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग से विकासमान देशों की शक्तियों को बढ़ाने, नये ढ़ंग वाले अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की स्थापना करने तथा समान भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करने के लिए भारी योगदान पेश किया जाएगा।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories