सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणीः चीनी संपत्ति अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशकों की पसंद है

2019-06-21 19:19:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

21 तारीख को चीनी शेयर बाज़ार का कारोबार बंद होने के बाद विश्व में दूसरी सबसे बड़ी सूचकांक बनाने वाली कंपनी एफ़टीएसई रुसेल ने चीनी ए शेयर अपने वैश्विक शेयर सूचकांकों की श्रृंखला में शामिल किया। यह एमएससीआई द्वारा ए-शेयर का अनुपात उन्नत करने के बाद चीनी पूंजी बाज़ार के लिए एक और खुश करने वाली खबर है ।इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशक न सिर्फ़ चीनी पूंजी बाज़ार के प्रति निवेश की मांग बरकरार रखते हैं, बल्कि चीनी आर्थिक भविष्य पर पक्का विश्वास करते हैं।एमएससीआई और एफटीएसई रुसेल दो अंतरराष्ट्रीय सूचकांक कंपनियों के पीछे 250 खरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय संपत्ति का प्रंबधन करने वाले पूंजी निवेशक हैं। वर्तमान में चीनी बॉन्ड और शेयर बाज़ार में विदेशी पूंजी का अनुपात सिर्फ़ 2 से 3 प्रतिशत के बीच है। चीनी पूंजी बाज़ार में विदेशी पूंजी की पहुंच की विशाल संभावनाएं हैं। एफटीएसई रुसेल के सीईओ मार्क मेकपीस का अनुमान है कि भावी पाँच से दस साल तक सूचकांक का अनुसरण करने के रूप में चीनी बाज़ार में पहुंचने वाली विदेशी पूंजी 25 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचेगी ,जो चीनी पूंजी बाज़ार के ढांचे में सुधार और विश्व बाज़ार में चीनी उद्यमों की हिस्सेदारी के लिए लाभदायक होगा।

चीनी ए शेयर बाज़ार में अंतरराष्ट्रीय पूंजी की पहुंच चीन के खुलेपन के विस्तार और गहराई से वैश्विक वित्तीय बाजार में प्रवेश पर विश्वास मत जैसी है ।अब चीन ने बड़े पैमाने पर शेयर ,फ्यूचर्स और कोष कंपनियों में विदेशी पूंजी की पहुंच के नियंत्रण को शिथिल कर दिया है ।देश में कच्चे तेल और लौह अयस्क फ्यूचर्स उत्पाद विदेशी निवेशकों के लिए खोले गये हैं। शांगहाई, शनचन और हांगकांग के शेयर बाज़ारों के जुड़ाव तंत्र के बाद शांगहाई शेयर बाजार और लंदन शेय़र बाजार का जुड़ाव तंत्र भी लागू हुआ है। इन कदमों से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने चीनी पूंजी बाज़ार के निरंतर खुलेपन की कोशिश और संकल्प को देखा है।

स्थानीय विशेषज्ञों के विचार में विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूद बड़ी अनिश्चितताओं की पृष्ठभूमि में चीन खुलेपन का विस्तार कर रहा है और चीनी बाजार में अंतरराष्ट्रीय पूंजी के दाखिले के माध्यमों का विस्तार कर रहा है, जिसने चीनी बाज़ार का आकर्षण बढ़ाया है। चीनी संपत्ति दिन ब दिन अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशकों की पसंद बनती जा रही है।

(वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories