चीनी राज्य रेलवे समूह कंपनी पेइचिंग में स्थापित
2019-06-18 16:44:44
चीनी राज्य परिषद की अनुमति पर चीनी रेलवे कॉर्पोरेशन का पुनर्गठन किया गया। इस तरह नई चीनी राज्य रेलवे समूह कंपनी 18 जून को पेइचिंग में औपचारिक रूप से स्थापित हुई।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी नई चीनी राज्य रेलवे समूह कंपनी का प्रबंधन करती है। यह चीनी कंपनी कानून के अनुसार स्थापित राज्य की स्वामित्व वाली कंपनी है, जो देश के रेलवे परिवहन प्रबंधन, निर्माण और सुरक्षा कर्तव्य निभाएगी। इस कंपनी की पंजीकृत पूंजी 17 खरब 39 अरब 50 करोड़ युआन रही।
चीन के संबंधित कानून और नियम के अनुसार चीनी वाणिज्य मंत्रालय चीनी राज्य परिषद की ओर से निवेशक का कर्तव्य निभाएगा।
(वनिता)

