टिप्पणीः चीनी पूंजी बाजार ने दोनों दिशाओं में खुलेपन की ओर एक अहम कदम उठाया
चार साल की तैयारी के बाद शांगहाई शेयर सूचकांक और लंदन स्टॉक एक्सचेंज के बीच पारस्परिक जुड़ाव तंत्र 17 जून को लंदन में औपचारिक रूप से संचालित हुआ। इसमें चीनी कंपनी ह्वाथाई सिक्योरिटीज ब्रिटेन में सूचीबद्ध पहली चीनी ए-शेयर कंपनी बनी।
यह चीनी पूंजी बाजार में दोहरी दिशाओं के खुलेपन की ओर उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है। इस तंत्र से चीन और ब्रिटेन दोनों देशों के पूंजी बाजार के विकास को लाभ मिलेगा। इस तांत्रिक सृजन से विश्व के सामने चीनी पूंजी बाजार के खुलेपन के विस्तार का संकल्प और कार्रवाई भी दर्शायी गयी है।
शांगहाई-लंदन स्टॉक कनेक्ट का विचार 2015 में आयोजित 7वें चीन ब्रिटिश आर्थिक और वित्तीय वार्तालाप में पैदा था ।उसका केंद्रीय विषय चीनी पूंजी बाजार के दोहरी दिशाओं के खुलेपन का विस्तार करना है ,यानी दो शेयर सूचकांकों में सूचीबद्ध कंपनियां डिपॉजिटरी रसीद यानी डीआर जारी कर सकती हैं और एक दूसरे के बाजार में डीआर सूचीबद्ध कर कारोबार किया जा सकता है।
शांगहाई–लंदन स्टॉक कनेक्ट कार्यक्रम ने चीनी पूंजी निवेशकों और उद्यमों को बाहर जाने के लिए एक नया माध्यम प्रदान किया है। उदाहरण के लिए चीन की मुख्य भूमि के निवेशक लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध व्यापक नामी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में पूंजी लगा सकेंगे और शांगहाई शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध कंपनियां जीडीआर (ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद) जारी कर लंदन स्टॉक एक्सचेंज में पूंजी जुटा सकेंगी।
चीनी पूंजी बाजार के विकास की दृष्टि से इस नये तंत्र से चीनी पूंजी बाजार बुनियादी व्यवस्था के पक्ष में प्रौढ़ अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीख सकेगा और अपनी प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति उन्नत कर सकेगी ।उदाहरण के लिए शांगहाई स्टॉक एक्सचेंज लंदन स्टॉक एक्सचेंज के बाजार निगरानी व्यवस्था और अनुभव सीख सकेंगे और अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर उन्नत कर सकेगा।
इस के अलावा शांगहाई –लंदन स्टॉक कनेक्ट तंत्र अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और ब्रिटिश पूंजी बाजार के लिए बड़ा महत्व भी रखता है ।शांगहाई शेयर एक्सचेंज में कई चीनी श्रेष्ठ कंपनियां सूचीबद्ध हैं । बाहरी निवेशकों को प्रत्यक्ष रूप से उन चीनी कंपनियों में पूंजी लगाने का मौका मिलेगा ।इस के साथ यह तंत्र लंदन के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के स्थान को मजबूत करने में मददगार होगा ।
स्थानीय विशेषज्ञों के विचार में शांगहाई –लंदन स्टॉक एक्सचेंज जुड़ाव व्यवस्था लागू होने से चीन ब्रिटेन वित्तीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।जिस से दोनों देशों के लिए स्वर्णिम युग निर्माण को प्रेरणा मिलेगी ।
(वेइतुंग)