33वीं हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी उद्घाटित

2019-06-14 14:51:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

13 जून को 33वीं हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी हांगकांग कांफ्रेंस सेंटर में उद्घाटित हुई। देश विदेश के प्रदर्शकों ने कहा कि वे आशा करते हैं कि पर्यटन प्रदर्शनी चीन के क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ बड़ी खाड़ी क्षेत्र के और अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सकेगी।

कुल 56 देशों व क्षेत्रों के करीब 680 प्रदर्शकों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की वाणिज्य व आर्थिक विकास ब्यूरो के पर्यटन मामलों के विशेषज्ञ ह्वांग चिजू ने कहा कि क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई स्पीड रेलवे के हांगकांग भाग के खुलने और हांगकांग-चूहाई-मकाओ पुल आदि बुनियादी संरचनाओं का निर्माण पूरा होने से अधिक से अधिक पर्यटकों को इस बड़ी खाड़ी क्षेत्र में यात्रा करने को आकर्षित किया गया है, साथ ही इस क्षेत्र के नागरिकों के अन्य स्थलों की यात्रा करने को सुविधा भी दी गयी है।

वर्तमान हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी ने कई देशों व क्षेत्रों के प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया, जिन में चीन के भीतरी इलाके से आए प्रदर्शकों की संख्या सब से बड़ी है।

गौरतलब है कि पर्यटन प्रदर्शनी चार दिन तक चलेगी। इस दौरान करीब 20 संगोष्ठियों और करीब सौ पर्यटन मंचों का आयोजन किया जाएगा। अनुमान है कि पर्यटन प्रदर्शनी 1 लाख व्यापारियों, पेशेवर दर्शकों और देश विदेश के यात्रियों को आकर्षित करेगी।

(श्याओयांग)


शेयर