पेइचिंग-च्यांगच्याखो हाई-स्पीड रेल का प्रयोग इस साल के अंत में किया जाएगा
2019-06-12 16:54:02
12 जून को 220 दिनों के निर्माण के बाद वर्ष 2022 के शीतकालीन ओलंपिक की महत्वपूर्ण यातायात सुविधा के रूप में पेइचिंग-च्यांगच्याखो हाई-स्पीड रेल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। जिसने इस वर्ष के सितंबर में इस रेल मार्ग का संयुक्त समायोजन करने और इस वर्ष के अंत में इस का प्रयोग करने के लिये एक दृढ़ आधार तैयार किया। पेइचिंग-च्यांगच्याखो हाई-स्पीड रेल का प्रयोग किया जाने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय पहले के तीन घंटों से कम होकर एक घंटे के अंतर में पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 के शीतकालीन ओलंपिक के छोंगली प्रतियोगिता क्षेत्र की सेवा देने वाली छोंगली रेल मार्ग के बिछाने का काम भी पूरा हो गया। इस वर्ष के अंत में उस का प्रयोग पेइचिंग-च्यांगच्याखो हाई-स्पीड रेल के साथ किया जाएगा।
चंद्रिमा



