ड्रैगन बोट फेस्टिवल मनाने के लिए रंग-बिरंगी गतिविधियां

2019-06-05 16:17:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/6

चीनी पारंपरिक पंचांग के मुताबिक पांचवें महीने का पांचवां दिन त्वान-वू त्योहार यानी ड्रैगन बोट फेस्टिवल मनाया जाता है। इसी दिन देश भर में रंग-बिरंगी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। चीन में त्वान-वू त्योहार मनाने का 2500 साल पुराना इतिहास है। इस साल का त्वान-वू त्योहार 7 जून को मनाया जाता है। त्योहार के दिन लोग ज्योंगत्सी खाने, ड्रैगन बोट चलाने, सुगंध बैग पहनने और आईत्साऊ नामक एक जड़ी-बूटी लगाने का रिवाज संरक्षित है। चीनी लोगों में त्वान-वू त्योहार मनाते समय जोंगज़ा खाने की बहुत पुरानी परंपरा है। जोंगज़ा चिपचिपे चावल और लोक्वाट पत्ते से बनाया जाता है जिसमें जूजूबे, बीन पेस्ट और अंडा आदि भरा हुआ है। ड्रैगन बोट प्रतियोगिता त्वान-वू त्योहार मनाने के लिए महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इसके साथ भी अनेक सुन्दर कहानियां प्रचलित हैं। त्वान-वू त्योहार मनाने के लिए चीन के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रैगन बोट चलाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं।

शेयर