चिकित्सा स्वयंसेवकों ने तिब्बती नर्सिंग होम में चिकित्सा सहायता दी

2019-05-28 16:03:02
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/9

2019 तिब्बत में प्रवेश करने वाली बड़ी चिकित्सा लोक कल्याणकारी परियोजना 26 मई को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में औपचारिक रूप से शुरू हुई। पेइचिंग से आए 3 सौ से अधिक चिकित्सा स्वयंसेवकों ने ल्हासा, नींगत्छ, शिगास्ते आदि क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता दी। यह कार्यवाही एक हफ्ते तक चलेगी।

पेइचिंग पारंपरिक चीनी चिकित्सा विश्वविद्यालय के तीसरे अस्पताल के उपाध्यक्ष ल्यू जीवांग ने मुफ्त चिकित्सा सेवा के बाद कहा कि हालांकि पठार हाइपोक्सिया की कठिनाई मौजूद है, लेकिन चिकित्सा स्वयंसेवकों ने तिब्बती क्षेत्रों में लोगों को बहुत उत्साही सेवा प्रदान की है। उन्हें आशा है कि चिकित्सा लोक कल्याणकारी कार्यवाही से मौलिक रूप से स्थानीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी स्तर और स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जागरूकता को उन्नत किया जाएगा, ताकि सच्चे "स्वस्थ चीन" का एहसास किया जा सके।

(वनिता)


शेयर