"अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा नवाचार व सहयोग मंच" दक्षिणी चीन में उद्घाटित

2019-05-28 10:34:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

चार दिवसीय "अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा नवाचार व सहयोग मंच" 27 मई को दक्षिणी चीन के क्वांगशी प्रदेश के फ़ांग-छंग-कांग शहर में उद्घाटित हुआ, जो शांघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के द्वारा प्रथम बार चिकित्सा सहयोग सम्मेलन का आयोजन किया गया है और इससे विश्व में तीन अरब जनसंख्या के लोगों को लाभ मिलेगा।

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी की उपाध्यक्ष, शांघाई सहयोग संगठन के तहत अच्छे-पड़ोसी वाली मित्रता और सहयोग समिति के अध्यक्ष शेन य्वे-य्वे, शांघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव तथा कजाखस्तान, किर्गिज़स्तान, भारत, पाकिस्तान और रूस आदि सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

"अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा नवाचार व सहयोग मंच" का प्रमुख विषय है स्वास्थ्य, सहयोग, नवाचार और साझाकरण। इस का उद्देश्य मानव के स्वास्थ्य समान भाग्य वाले समुदाय को बढ़ावा देना, दवा कंपनियों, चिकित्सा संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग का निर्माण करना, और इन देशों व क्षेत्रों के बीच सहयोग व नवाचार विकास को बढ़ावा देना है। इस मंच में सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन बचाव, चिकित्सा और स्वास्थ्य नीति, आर्थोपेडिक्स, पुरानी बीमारी की रोकथाम तथा स्मार्ट चिकित्सा के बारे में शाखा सभाओं का आयोजन भी हुआ है।

मंच में शांघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों, पर्यवेक्षक देशों और संवाद सहयोगी देशों तथा संगठन के सचिवालय, फिलीपींस, थाईलैंड और यूक्रेन आदि देशों के नेता, विशेषज्ञों और विद्वानों समेत कुल आठ सौ व्यक्तियों ने भाग लिया है।

( हूमिन )

शेयर