“रेलगाड़ी पर चीनी” नामक फ़ोटो प्रदर्शनी ब्रिटेन के पाँच संग्रहालयों में आयोजित

2019-05-24 14:45:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

स्थानीय समयानुसार 23 मई को चीन के मशहूर फ़ोटोग्राफ़र वांग फ़ूछ्वन की “रेलगाड़ी पर चीनी” नामक फ़ोटो प्रदर्शनी ब्रिटेन के चोक नेशनल रेलवेइ संग्रहालय में शुरू हुई। इसके बाद यह प्रदर्शनी ब्रिटिश विज्ञान संग्रहालय के अधीनस्थ अन्य चार संग्रहालयों में भी आयोजित होगी। अंततः 2022 के अक्तूबर माह में लंदन विज्ञान संग्रहालय में तीन साल तक चली प्रदर्शनी समाप्त होगी।

गौरतलब है कि“रेलगाड़ी पर चीनी” की प्रदर्शनी में चीन के मशहूर फ़ोटोग्राफ़र वांग फ़ूछ्वन द्वारा पिछले 40 सालों में खींचे गयी रचनाओं में से चुने गये फ़ोटो शामिल हैं। उन्होंने 4 हज़ार से ज्यादा बार रेल सफर की और चीन की हरेक रेल लाइनों को देखा है। इस दौरान उन्होंने करीब 2 लाख फ़ोटो खींचे। 76 वर्षीय वांग फ़ूछ्वन ने कहा कि वे अपनी तस्वीरों से पिछले 40 सालों में चीनी रेलगाड़ी और चीनियों की कहानी सुनाना चाहते हैं।

(श्याओयांग)

शेयर