शीआन : चौथा रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय एक्सपो उद्घाटित

2019-05-12 15:18:48
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/10

पाँच दिवसीय चौथा रेशम मार्ग अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 11 मई को पश्चिमोत्तर चीन के शानशी प्रांत की राजधानी शीआन में उद्घाटित हुआ।

मौजूदा रेशम मार्ग एक्सपो की थीम“नया युग • नया नमूना • नया विकास” है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग थीम वाले मंच, महत्वपूर्ण गोलमेज़ सम्मेलन, निवेश व्यापार संवर्धन समेत 30 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जो अर्थतंत्र, व्यापार, संस्कृति, पर्यटन, कानून और निवेश की सुविधा व मुक्ति आदि से संबंधित है। एक्सपो का उद्देश्य “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण वाले देशों और क्षेत्रों के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख के लिए मौका मुहैया करवाना और वास्तविक सहयोगी मंच की स्थापना करना है। इससे “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण से चीन के पश्चिम क्षेत्र में जोरदार विकास को प्रेरणा मिलेगी और पश्चिमी चीन में और व्यापक व उच्च स्तरीय खुलेपन को आगे बढ़ाया जाएगा।

मौजूदा रेशम मार्ग एक्सपो में रूस और कंबोडिया अतिथि देश हैं। उद्घाटन समारोह में चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ के अध्यक्ष काओ युनलोंग ने भाषण देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व दूसरा “बेल्ट एंड रोड” अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच का सफलतापूर्वक आयोजन पेइचिंग में किया गया। पिछले पाँच से अधिक सालों में चीन और “बेल्ट एंड रोड” के तटीय देशों के बीच मालों का व्यापार 60 खरब डॉलर से अधिक रहा, चीन ने “बेल्ट एंड रोड” के तटीय देशों में 90 अरब डॉलर का गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश किया, विदेशों में 82 सहयोगी उद्यानों का सह-निर्माण किया गया, जिनसे 3 लाख स्थानीय रोज़गार के पद मुहैया करवाया गया। तथ्यों से जाहिर है कि “बेल्ट एंड रोड” का सह-निर्माण न केवल चीन के खुलेपन और विकास को ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों के विकास को भी नया मौका मिला।

(श्याओ थांग)

शेयर