चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

2019-04-30 10:32:17
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
5/5

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 अप्रैल को पेइचिंग में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूज़ा के साथ वार्ता की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पुर्तगाल एक दूसरे के महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों को मौके का फायदा उठाकर चतुर्मुखी सहयोग गरहाने के साथ साथ और उच्च स्तरीय चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहिए। आपसी सम्मान और विश्वास के आधार पर उच्च स्तरीय आवाजाही को घनिष्ठ बनाना चाहिए और एक दूसरे के हितों और चिन्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। चीन पुर्तगाल को बेल्ट एंड रोड के निर्माण का महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है और पुर्तगाल के साथ व्यापार, पूंजी, ऊर्जा, बुनियादी संस्थान और इलेक्ट्रिक कार जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है।

मार्सेलो रेबेलो डी सूज़ा ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुर्तगाल की सफल यात्रा की। पुर्तगाल और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 40वीं वर्षगांठ और मकाओ की चीन में वापसी की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर हमें परंपरागत मित्रता को भविष्य की ओर साझेदारी में बदलना चाहिए। पुर्तगाल चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करने को तैयार है।

(ललिता)

शेयर