भारतीय विदेश सचिव से मिले वांग यी

2019-04-22 15:11:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने 22 अप्रैल को पेइचिंग में भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वूहान में हुई मुलाकात के बाद पिछले एक साल में चीन-भारत संबंध का पर्याप्त विकास हुआ। विभिन्न स्तरीय सहयोग को व्यापक तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों देशों के समान हित मतभेदों से कहीं ज्यादा है। वर्तमान दुनिया में हो रहे भारी परिवर्तन के मुकाबले में दोनों देशों को एकता और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, चीन-भारत संबंध के स्वस्थ और स्थिर विकास वाले सक्रिय रुझान को बरकरार रखना चाहिए और नवोदित बाज़ार और विकासमान देशों के समान हित की रक्षा करनी चाहिए।

मुलाकात में भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि भारत चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही को बरकरार रखना चाहता है, ताकि आपसी समझ को आगे बढ़ाया जा सके, एक दूसरे की चिंता पर ध्यान दिया जा सके और भारत-चीन संबंध के और विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

(श्याओ थांग)

शेयर