आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्म उद्योग के विकास का रुझान
2019-04-16 17:46:23
नौवें पेइचिंग अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अधीनस्थ फिल्म टेक्नॉलजी इंटरनेशनल फोरम 16 अप्रैल को पेइचिंग होटेल में आयोजित हुआ। इस क्षेत्र से जुड़े चीनी और विदेशी विद्वान, फिल्मकर्मी, महोत्सव के अतिथि और मीडियाकर्मी समेत 300 से अधिक लोग फोरम में उपस्थित थे।
भारत के क्यूब सिनेमा ग्रुप के संयुक्त संस्थापक सेंथिल कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में फोरम में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म संचालन सेवा व्यवस्था की मानकीकरण, इंटेलिजेंट और स्वचालन आम रुझान है, जो फिल्म उद्योग का विस्तार बढ़ाने के लिए लाभदायक है।
(ललिता)

