चीनी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता हुई

2019-04-01 19:12:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/7

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 1 अप्रैल को पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में नयूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न के साथ वार्ता की।

ली खछ्यांग ने एक बार फिर कुछ समय पूर्व न्यूज़ीलैंड में गंभीर गोलीबारी से हुई बड़ी हताहती की घटना पर सदिच्छापूर्ण संवेदना व्यक्ति की।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन-न्यूज़ीलैंड संबंध का स्थिर विकास रुझान बरकरार रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान करते हुए समानता के साथ आपस में व्यवहार करते हैं। राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार बढ़ रहा है, व्यवहारिक सहयोग गहराता जा रहा है, मानविकी आवाजाही का भी विस्तार हो रहा है। चीन और न्यूज़ीलैंड के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंध को लगातार आगे बढ़ाना दोनों देशों की जनता के मूल हितों से मेल खाता है, बल्कि ये एशिया-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी मददगार सिद्ध होगा।

जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि न्यूज़ीलैंड, न्यूज़ीलैंड-चीन संबंध को महत्व देता है। न्यूज़ीलैंड ऐसा देश है, जो पश्चिमी देशों में नए चीन के साथ सबसे पहले कूटनीतिक संबंध स्थापित करने वाले, सबसे पहले चीन के साथ मुक्त व्यापार संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में एक है और एक चीन की नीति का दृढ़ता के साथ पालन करता है। न्यूज़ीलैंड चीनी उद्योगों के निवेश का स्वागत करता है और विभिन्न देशों के उद्योगों के लिए बेहतर व्यापारिक वातावरण मुहैया करवाएगा। न्यूज़ीलैंड चीन के साथ मिलकर मुक्त व्यापार संधि वार्ता को आगे बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में बहुपक्षीय व्यापारिक व्यवस्था में सुधार करने जैसे क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत करना चाहता है, ताकि समान रूप से अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति और नियम के आधार पर स्थापित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की रक्षा की जा सके।

(श्याओ थांग)


शेयर