क्वांगतोंग, हांगकांग व मकाओ खाड़ी क्षेत्र की विकास परियोजना का प्रसार-प्रचार सम्मेलन हांगकांग में आयोजित

2019-02-22 15:08:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/6

21 फ़रवरी को क्वांगतोंग हांगकांग व मकाओ खाड़ी क्षेत्र की विकास परियोजना का प्रसार-प्रचार सम्मेलन हांगकांग में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन क्वांगतोंग की स्थानीय सरकार, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की स्थानीय सरकार, और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की स्थानीय सरकार द्वारा एक साथ किया गया। तीन स्थानीय सरकारों, क्वांगतोंग हांगकांग व मकाओ खाड़ी क्षेत्र के निर्माण नेतृत्व दल के कार्यालय, और चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार कमेटी से आए अधिकारियों ने क्रमशः इस परियोजना पर प्रकाश डाला।

क्वांगतोंग हांगकांग व मकाओ खाड़ी क्षेत्र की विकास परियोजना का प्रसार-प्रचार सम्मेलन 21 फ़रवरी की सुबह हांगकांग में आयोजित हुआ। क्वांगतोंग, हांगकांग व मकाओ तीन क्षेत्रों और संबंधित विभागों के लगभग आठ सौ मेहमानों ने इस में भाग लिया। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष डोंग चेनह्वा, हांगकांग के केंद्रीय संपर्क कार्यालय के अध्यक्ष वांग चीमिन, राज्य परिषद के हांगकांग व मकाओ मामलात कार्यालय के उपाध्यक्ष ह्वांग ल्यूछ्वैन, और विदेश मंत्रालय के हांगकांग में स्थित कार्यालय के विशेष आयुक्त श्ये फ़ंग ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

चंद्रिमा

शेयर