शी चिनफिंग ने छांगअ नंबर चार के शोधकर्ताओं से भेंट की

2019-02-21 15:19:25
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/5

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 20 फ़रवरी के दोपहर के बाद पेइचिंग के जन वृहत भवन में चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना छांगअ नंबर चार कर्तव्य में भाग लेने वाले शोधकर्ताओं के प्रतिनिधियों से भेंट की। उन्होंने बल देकर कहा कि अंतरिक्ष की अन्वेषण सीमा नहीं है। चीन के विस्तृत विज्ञान व तकनीक के कार्यकर्ताओं, अंतरिक्ष कार्यकर्ताओं को चंद्र अन्वेषण परियोजना के अंतिम लक्ष्य को पूरा करने के लिये और विश्व के एयरोस्पेस कार्य के विकास के लिये लगातार कोशिश करनी चाहिये। ताकि मानव के शांतिपूर्ण रूप से अंतरिक्ष का प्रयोग करने और मानव भाग्य समुदाय के निर्माण में ज्यादा से ज्यादा चीनी बुद्धि, चीनी प्रस्ताव व चीनी शक्ति दी जा सके।

शी चिनफिंग ने सबसे पहले चीन के अंतरिक्ष कार्य के विकास के लिये ऐतिहासिक योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने छांगअ नंबर चार कर्तव्य की सफलता के लिये उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि महान कार्य सपने देखकर शुरू हुआ। चीनी राष्ट्र एक ऐसा राष्ट्र है, जिस के पास सपने के पीछे दौड़ने का साहस है। केंद्र सरकार ने इसलिये कि चंद्र अन्वेषण परियोजना बनायी है, क्योंकि वह चीनी राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष में पहुंचने का सपना पूरा करना चाहती है।

चंद्रिमा

शेयर