प्राचीन शाही प्रासाद में पहली बार रात्रि लालटेन प्रदर्शनी का आयोजन होगा

2019-02-18 11:25:50
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीन की राजधानी पेइचिंग के प्राचीन शाही प्रासाद में इस वर्ष के य्वेनश्याओ उत्सव के दिन पहली बार रात्रि लालटेन प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह बात प्राचीन शाही प्रासाद के प्रधान शैन चिश्यांग ने 17 फरवरी में एक मंच के दौरान कही।

मौके पर शैन चिश्यांग ने प्राचीन इमारतों की मरम्मत, संग्रहित सामग्री के संरक्षण, दर्शकों की सेवा, वैज्ञानिक अनुसंधान और सांस्कृतिक प्रसार आदि क्षेत्रों में प्राचीन शाही प्रासाद द्वारा प्राप्त प्रचुर उपलब्धियों का परिचय दिया। उन के मुताबिक इधर के सालों में मरम्मत के बाद प्राचीन शाही प्रासाद में 80 प्रतिशत भाग दर्शकों के लिए खुल गया है। साथ ही प्रदर्शित संग्रहित सामग्री की मात्रा में भी भारी वृद्धि दर्ज की गयी है। हर साल करीब 20 हजार सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी लगायी जाती है। प्राचीन शाही प्रासाद ने प्रबंध और सेवा में भी बड़ा सुधार किया। शैन ने कहा कि प्राचीन शाही प्रासाद ने डिजिटल प्राचीन शाही प्रासाद कम्युनिटी की स्थापना की। लोग दैनिक प्राचीन शाही प्रासाद ऐप डॉउनलोड करने के बाद रोज एक सेट सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी पा सकते हैं। साथ ही प्राचीन शाही प्रासाद संबंधी लिपस्टिक्स, कैलेंडर, स्कार्फ आदि सिलसिलेवार सांस्कृतिक उत्पाद भी हासिल कर सकते हैं। इन में कुछ उपहार के रूप से विदेशी मेहमानों को भेंट दिये जाते हैं, जिससे चीनी संस्कृति विश्व में प्रसारित हो रही है।

(श्याओयांग)

शेयर