क्वेइचो:सुन्दर पारिस्थितिकी, खुशहाल जनता
वर्ष 2014 के एनपीसी व सीपीपीसीसी के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने क्वेइचो प्रतिनिधिमंडल के विवेचन में क्वेइचो से विकास में सृजन करने, देर सवेर श्रेष्ठता से लाभ उठाने, पारिस्थितिकी पर्यावरण के संरक्षण और विकास के संबंधों को अच्छी तरह से संभालने और गरीबी उन्मूलन कार्य को मजबूत करने का आग्रह किया। ताकि गरीब क्षेत्रों में रहने वाली जनता को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लाभ मिल सके।
महासचिव शी चिनफिंग के आग्रह को लागू करने के लिये क्वेइचो सरकार पारिस्थितिकी व विकास दोनों पर कायम रहकर पारिस्थितिकी व गरीबी उन्मूलन की महा रणनीति को लागू करके अमीर जनता व सुन्दर पारिस्थितिकी वाले क्वेइचो के निर्माण की कोशिश कर रही है।
वसंत त्योहार के बाद क्वेइचो में 1 लाख 86 हजार अधिकारियों व नागरिकों ने विभिन्न स्वैच्छिक वृक्षारोपण केंद्रों में जाकर 13 लाख पौधे लगाए हैं। यह गतिविधि लगातार पाँच साल तक चलेगी।
क्वेइचो प्रांत के वन ब्यूरो के प्रधान ली फिंग ने कहा कि हम महासचिव शी चिनफिंग के आग्रह पर पूरे प्रांत में ध्यान से पारिस्थितिकी सभ्यता का निर्माण करते हैं। हर साल हमारे वन कवरेज में 1.5 से 2 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है।
क्वेइचो प्रांत की विकास व सुधार कमेटी के अध्यक्ष छन शाओबो ने कहा कि अगर धन कमाने के लिये मूल्यवान पारिस्थितिकी पर्यावरण को नष्ट किया गया, तो बाद में पैसा खर्च कर इसे बहाल करना होगा, तो यह एक बेकार कार्य है।
क्वेइचो प्रांत के खाएयांग काऊंटी के कृषि व ग्रामीण मामलात ब्यूरो के प्रधान ह्वांग ईछिंग ने कहा कि अब जल की गुणवत्ता बेहतर हो चुकी है, पहाड़ भी हरित बन चुके हैं। वायु भी ताजा है। आसपास रहने वाली जनता को वास्तविक लाभ मिला है।
पारिस्थितिकी श्रेष्ठता से लाभ उठाकर क्वेइचो ने पर्यटन, बिग डेटा और स्वास्थ्य व चिकित्सा आदि व्यवसायों का बड़ा विकास किया। पूरे प्रांत में हरित अर्थव्यवस्था का अनुपात 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
उन के अलावा गत वर्ष के अंत तक क्वेइचो में 46.8 लाख लोग गरीबी के पंजे से मुक्त हो गये। इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनसंख्या को 11 लाख कम करने की योजना भी बनायी गयी। ताकि व्यापक रूप से गरीबी उन्मूलन कार्य समाप्त किया जा सके।
चंद्रिमा







