शी चिनफिंग ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और वित्त मंत्री से मुलाकात की

2019-02-15 19:10:32
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/1

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 15 फरवरी को पेइचिंग में नये दौर की चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय व्यापार सलाह मश्विरे में भाग लेने वाले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइज़र और वित्त मंत्री स्टीवन टर्नर म्नुचिन से मुलाकात की ।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन अमेरिका संबंध विश्व में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक हैं। चीन-अमेरिका संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बनाए रखना दोनों देशों की जनता के मूल हित में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा भी है। आशा है कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमें राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे द्वारा निर्धारित सिद्धांत और दिशा के अनुसार संपर्क मज़बूत कर सहयोग पर फोकस करेंगी और मतभेद नियंत्रित करेंगी चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को आगे बढ़ाएंगी।

शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों पक्षों के आर्थिक और व्यापारिक मतभेद और संघर्ष को लेकर हम सहयोग के ज़रिये सुलझाना चाहते हैं ,लेकिन सहयोग चलाने का सिद्धांत है । इधर दो दिनों तक चली वार्ता में महत्वपूर्ण चरणबद्ध प्रगति मिली है। अगले हफ्ते दोनों पक्ष वॉशिंगटन में फिर वार्ता करेंगे। आशा है कि पारस्परिक लाभ और साझी जीत वाला समझौता संपन्न होगा।

रॉबर्ट लाइटहाइज़र और म्नुचिन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप का स्नेहूपूर्ण अभिवादन और शुभकामनाएं पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार बहुत अहम है । पिछले दो दिन में दोनों टीमों ने समान चिंता वाले मुद्दों पर गहराई से विचार किया और अहम तथा कठिन मुद्दों पर नयी प्रगति हासिल की। अब भी बहुत सारा काम बाकी है लेकिन हम आशावान हैं। अगले चरण में अमेरिकी टीम चीनी टीम के साथ यथाशीघ्र ही दोनों पक्षों के हितों वाला समझौता संपन्न करने की कोशिश करेगी।

(वेइतुंग)

शेयर