(फोटो) चच्यांग के शनचो में वसंत त्योहार की प्रथाएं

2019-02-10 15:09:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

चीनियों के लिए वसंत त्योहार सबसे अहम परम्परागत त्योहार है। विभिन्न स्थलों में विविधतापूर्ण परम्परागत रीति रिवाजें हैं। दक्षिण पूर्व चीन के चच्यांग प्रांत का शनचो शहर एक दो हजार साल पुराना शहर है, जो मशहूर युए नाटक का जन्मस्थान है, साथ ही मछली व चावल का जन्मस्थान भी।

वसंत त्योहार के दौरान शनचो शहर के लोग मीठा व्यंजन खाना पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए नव वर्ष का पहला दिन शनचो वासी थांग य्वान खाते हैं, जिसका अर्थ है कि परिवार के लोग मिलनसार और खुश रहें। नव वर्ष की पूर्वरात्रि के लिए भोज सब से महत्वपूर्ण है, जो परिवार के सभी लोग इकट्ठे होकर एक साथ खाते हैं। इस रात्रि भोज के लिए शनचो वासियों के परम्परागत व्यंजनों में पापाओफेन व्यंजन अनिवार्य है। पापाओफेन पश्चिमी भोजन में खाने के बाद मिठाई जैसा है। वह चिपचिपे चावल, बीन पेस्ट, जुजूबे, कमल के बीज और चीनी आदि से बनाया जाता है, जो सुगंधित, मीठा और स्वादिष्ट होता है।

(श्याओयांग)

शेयर