मकाओ में वसंत त्योहार मनाने के लिए बड़े फ्लोट शो आयोजित

2019-02-08 17:13:08
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

7 फरवरी 2019 को वसंत त्योहार मनाने के लिए बड़ा फ्लोट शो चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। मकाओ के पर्यटन ब्यूरो ने इसका आयोजन किया। फ्लोट परेड, साहित्यिक प्रदर्शन, आतिशबाजी प्रदर्शन, फ्लोट प्रदर्शनियों आदि रंगारंग गतिविधियों में कई निवासियों और यात्रियों ने भी भाग लिया।

मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के पर्यटन ब्यूरो के अध्यक्ष वन छी ह्वा ने भाषण देते हुए कहा कि फ्लोट शो इस वर्ष के वसंत त्योहार मनाने के मह्तवपूर्ण कार्यक्रम के साथ मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मनाने की पहली गतिविधि भी है। इस शो में परंपरागत स्थानीय खाद्य संस्कृति से मकाओ के रचनात्मक शहर और खाद्य शहर की विशेषता दिखाई गई।

(वनिता)

शेयर