तिब्बती पंचांग का नव वर्ष मना रहे हैं तिब्बती लोग

2019-02-06 14:57:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/10

5 फरवरी को चीनी पंचांग के मुताबिक नव वर्ष का पहला दिन है, साथ ही तिब्बती पंचांग के सुअर वर्ष का पहला दिन भी। तिब्बती जाति के लोगों ने परम्परागत रीति रिवाज़ के मुताबिक जातीय वेशभूषा में रंग बिरंगी सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

तिब्बती नव वर्ष की पूर्वरात्रि पर परिवार के सभी लोग साथ मिलकर परम्परागत तिब्बती खाना खाते हैं। फिर लोग तिब्बती नाटक देखते हैं। साथ ही नव वर्ष मनाने के लिए लोग नृत्य-गान भी करते हैं। तिब्बती नव वर्ष लोक कला, खेल प्रतियोगिता जैसी तिब्बती संस्कृति का प्रदर्शन प्लेटफार्म बन चुका है।

2011 में तिब्बती नव वर्ष चीनी राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की नामसूची में शामिल किया गया। तिब्बत में परम्परागत संस्कृति और कलाएं तिब्बती नव वर्ष के जरिए फिर एक बार आम तिब्बती लोगों के दैनिक जीवन में वापस लौट चुकी हैं।

तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार के पिछले 60 सालों में तिब्बत में कुल 3 इवेंट संयुक्त राष्ट्र संघ के गैर भौतिक सासंस्कृतिक विरासतों की नामसूची में शामिल की गयीं। जबकि अन्य 89 इवेंट चीनी राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की नामसूची में शामिल किये गए हैं। पिछले दसियों सालों में केंद्र सरकार और तिब्बती स्वायत प्रदेश की सरकार ने करीब 22 करोड़ चीनी युआन की पूंजी लगाकर तिब्बत में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण किया है।

(श्याओयांग)

शेयर