(फोटो) नव वर्ष की प्रार्थना करने की रस्म हांगकांग में आयोजित
5 फरवरी को नव वर्ष की प्रार्थना करने की रस्म चीन के हांगकांग की ताफूलिन गांव में आयोजित हुई। प्रार्थना की गतिविधि 5 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जाएगी। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के राजनीतिक मामला ब्यूरो के प्रधान चांग च्येनचोंग ने प्रार्थना रस्म में भाग लिया और हांगकांग के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घटनास्थल पर हांगकांग वासियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। हांगकांग वासियों समेत हजारों देश विदेश के लोग इस गतिविधि में हिस्सा लेंगे।
5 फरवरी की रात को वसंत त्योहार का एक सांस्कृतिक समारोह हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के च्येनशाच्वेइ में आयोजित हुआ। 11 देशों, क्षेत्रों से आए 25 प्रदर्शन टीमों ने समारोह में प्रदर्शन किया। साथ ही 6 फरवरी की रात को हांगकांग विक्टोरिया बंदरगाह पर नव वर्ष की आतिशबाजी का प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के अनुमान के मुताबिक इस वसंत त्योहार की छुट्टियों में करीब 73.2 लाख लोग हांगकांग में आएंगे।
(श्याओयांग)








