(फोटो) फोटो स्टूडियो में वसंत त्योहार के सुखमय वक्त की रिकॉर्डिंग
वसंत त्योहार चीनियों के पुनर्मिलन का त्योहार है। अनेक चीनी लोग फोटो स्टूडियो में जाकर पारिवारिक फोटो खिंचवाते हैं।
चीन की राजधानी पेइचिंग की वांगफूचिन सड़क पर स्थित चीनी फोटो स्टूडियो में लोग पारिवारिक फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। फोटो स्टूडियो के प्रधान रन पाओछन ने कहा कि वसंत त्योहार के दौरान फोटो स्टूडियो में एक पारिवारिक फोटो खींचना कई लोगों के खुशी के वक्त की स्मृति बन चुकी है। कुछ चीनी लोग हर साल उनके फोटो स्टूडियो में पारिवारिक फोटो खिंचवाने आते हैं और एक परिवार के परिवर्तन की रिकॉर्डिंग करते हैं।
इधर के सालों में तकनीक की प्रगति के साथ साथ कुछ नये फोटो स्टूडियो भी नज़र आने लगे हैं। फोटो समय का साक्षी है, जो घर के बच्चों के बड़े होने का रिकॉर्ड है, साथ ही युग के परिवर्तन का गवाह भी।
पारिवारिक फोटो चीनियों के मिलन वक्त के सुखमय वक्त की रिकॉर्डिं है, साथ ही युग और समाज के विकास और प्रगति का रिकॉर्ड भी है।
(श्याओयांग)

