तिबब्ती लोगों ने तिब्बती नव वर्ष का जश्न मनाया
4 फरवरी को, न केवल चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या थी, बल्कि तिब्बती कैलेंडर का नया साल भी था।
इस दिन, तिब्बत में ल्हासा के प्राचीन शहर से लेकर उत्तरी तिब्बत के नग्गू, अली, चांगडू और बर्फीले क्षेत्र के सभी जातीय समूहों के लोग वसंत त्यौहार और तिब्बती नव वर्ष मनाने के लिये अपनी अंतिम तैयारियों में व्यस्त रहे।
4 तारीख को रात को छिंगहाई प्रांत एंडो सैटेलाइट टीवी द्वारा आयोजित 2019 तिब्बती नव वर्ष के रात्रि समारोह में पूरे देश के तिब्बती लोगों को आशीर्वाद दिया।
छिंगहाई स्थानीय कलाकारों के अलावा, गांसु, स्छवान और तिब्बत के कलाकारों ने भी इस साल के तिब्बती नव वर्ष के रात्रि समारोह में हिस्सा लिया।
तिब्बती नव वर्ष, एक वर्ष में तिब्बती लोगों का सबसे पारंपरिक त्योहार है। तिब्बती कैलेंडर के 1 जनवरी से शुरू होकर, तिब्बती लोग तिब्बती नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए विभिन्न प्रकार की लोक गतिविधियां आयोजित करते हैं।
अंजली


