चीनी जनता ने वसंत त्योहार के रात्रि समारोह की प्रशंसा की

2019-02-05 19:05:58
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/5

वसंत त्योहार की पूर्व संध्या से चीनी पंचांग के नव वर्ष के पहले दिन तक वर्ष 2019 वसंत त्योहार का रात्रि समारोह चार से अधिक घंटे रहा। वैश्विक दर्शकों ने इसे देखते हुए एक साथ चीनी पंचांग के नव वर्ष में प्रवेश किया। टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन आदि के सामने चीन के विभिन्न क्षेत्रों में इस रात्रि समारोह को देखते हुए सभी परिजनों ने मिलकर एक साथ रात्रि भोजन खाया, डांप्लिंग्स बनाये, और रंगारंग कार्यक्रम देखे। विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों ने वर्ष 2019 वसंत त्योहार के रात्रि समारोह की प्रशंसा की।

वर्ष 2019 के रात्रि समारोह का मुद्दा है नये युग में कोशिश करें, खुशहाल वर्ष मनाएं। इस में गीत, नृत्य, जादू, कलाबाजी, नाटक, वूशू, क्रॉस्टॉक आदि कार्यक्रम शामिल हुए हैं। वसंत त्योहार के मंच पर परंपरागत कला व अंतर्राष्ट्रीय तत्व एक साथ दिखाये गये। पुराने कलाकारों व युवा अभिनेताओं ने एक साथ मंच पर प्रस्तुति की। हर उम्र वाले दर्शक इस भव्य समारोह से अपनी मांग को पूरा कर सकते हैं।

रात्रि समारोह में कार्यक्रम के तरीके रंगारंग रहे। गीत व नृत्य भी बहुत सुन्दर थे। जादू व कलाबाजी बहुत दिलचस्प । एक साल में चीन का विकास, आम लोगों का जीवन, भविष्य में जनता की अभिलाषा कार्यक्रम में दिखाये गये।

साथ ही इस बार के समारोह में पहली बार 4K अल्ट्रा हाई डेफिनिशन चैनल के लाइफ़ प्रसारण, 5.1 सराउंड साउंड के प्रयोग, 5G नेटवर्क के प्रयोग के अलावा वीआर, एआर, एआई आदि तकनीक के सृजन भी शामिल हुए हैं।

चंद्रिमा

शेयर