वर्ष 2019 वसंत त्योहार का रात्रि समारोह चीनी संस्कृति को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच

2019-02-04 21:02:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/4

चीनी राष्ट्रीय टीवी स्टेशन लगातार 30 से अधिक साल से वसंत त्योहार का रात्रि समारोह आयोजित करते हुए प्रसारित करता रहा है। चीन के परंपरागत वसंत त्योहार की पूर्व संध्या पर वह चीनी लोगों का एक अपरिहार्य कला भव्य समारोह है। वर्ष 2019 के रात्रि समारोह में दसेक कार्यक्रम शामिल हुए हैं। इस में चीन की परंपरागत संस्कृति के साथ अंतर्राष्ट्रीय तत्व भी शामिल हुए हैं।

इस बार वसंत त्योहार के रात्रि समारोह में कई प्रसिद्ध कलाकारों व सितारों के अलावा बहुत कला मंडलों, प्रस्तुति दलों यहां तक कि आम जनता को भी प्रस्तुति में भाग लेने का आमंत्रित किया गया है।

59 वर्षीय ल्यू येनहो तो आनसे कमर ढोल के राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत के उत्तराधिकारी हैं। आनसे कमर ढोल उत्तर पश्चिमी चीन के ऐतिहासिक परंपरागत नृत्य है। अब वह स्थानीय लोगों का पसंदीदा नृत्य भी है। ल्यू येनहो को आशा है कि वसंत त्योहार के रात्रि समारोह के मंच से ज्यादा से ज्यादा लोग पुराने आनसे कमर ढोल के बारे में जान सकेंगे।

शेर नृत्य भी वसंत त्योहार के रात्रि समारोह में एक आवश्यक भाग है। इस साल के समारोह में सौ शेर नृत्य कर वसंत त्योहार की खुशी मनाएं नामक कार्यक्रम खास सुन्दर है।

ओपेरा कार्यक्रम रंगारंग लीय्वान में चीन के श्रेष्ठ परंपरागत ओपेरा वसंत त्योहार के रात्रि समारोह में पेश किये गये। केवल आठ मिनट की प्रस्तुति में चीन के पेइचिंग ओपेरा, यू ओपेरा, य्वेए ओपेरा, ह्वांगमेई ओपेरा व क्वांगतुङ के य्वेए ओपेरा दिखाये गये।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के रात्रि समारोह में चीनी परंपरागत संस्कृति के अलावा कुछ अंतर्राष्ट्रीय तत्व भी शामिल हुए हैं। स्लोवेनिया से आए युवकों ने मंच पर आधुनिक फैंसी बास्केटबॉल खेला। उन्होंने संवाददाता से कहा कि उन के मंडल के सभी सदस्य इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिये बहुत उत्साहित हैं।

चंद्रिमा

शेयर