जन दैनिक पर सीसीटीवी के वसंत त्योहार विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना लगातार प्रकाशित
2019-01-31 11:03:35
हाल ही में चीन के मुख्य समाचार पत्र जन दैनिक पर चीनी केंद्रीय टीवी स्टेशन (सीसीटीवी) के 2019 वसंत त्योहार विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूचना लगातार प्रकाशित की गई।
इस वर्ष वसंत त्योहार विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख विषय है नए युग में प्रवेश करो, खुशी से शुभ वर्ष मनाओ। कार्यक्रम में चीन के परंपरागत क्रॉस टॉक शो के साथ गीत संगीत और नृत्य कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
सीसीटीवी के 2019 वसंत त्योहार विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का पहली बार पूर्ण मीडिया संचार होगा। इस दौरान 5-जी नेटवर्क संचरण से लोग नई तकनीक के कार्यक्रम भी देख सकते हैं।
(वनिता)

