आर्थिक जनगणना से चीन में विकास को नीतिगत समर्थन मिलेगा
इस वर्ष के शुरु में चीन में चौथी राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना कार्य औपचारिक तौर पर शुरु हुई, देश में आर्थिक जांच पूरी तरह की जाएगी। विशेषज्ञों के विचार में जनगणना का नतीजा देश में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को महत्वपूर्ण नीतिगत समर्थन मिलेगा।
जनगणना 1 जनवरी को शुरु हुई। आने वाले 4 महीनों में 20 लाख जनगणना कर्मी देश भर में दूसरे उद्योग और तीसरे उद्योग से संबंधित सभी कानूनी संस्थाओं की जांच करेंगे और व्यक्तिगत कारोबारों का पंजीकरण करेंगे। जनगणना के मुख्य विषयों में जांच के दायरे में आने वाले व्यक्तियों की आम स्थिति, संगठनात्मक ढांचा, कर्मचारियों के वेतन, उत्पादन क्षमता, वित्तीय स्थिति, उत्पादन संचालन और सेवाएं, ऊर्जा खपत, अनुसंधान और विकास की कार्रवाई, सूचना निर्माण और ई-कॉमर्स लेन-देन की स्थिति आदि शामिल हैं।
गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना नीति के अनुसार आर्थिक जनगणना हर पांच साल में एक बार आयोजित होती है। वर्ष 2020 में जनगणना से जुड़े डेटा प्रकाशित करने और जनगणना के परिणाम से जुड़ा अनुसंधान का काम किया जाएगा।
(श्याओ थांग)





