चीन के अनेक जगहों पर नए साल का जश्न

2019-01-01 17:31:21
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/12

2019 के आगमन पर चीन के अनेक जगहों पर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। लोगों ने पार्कों का दौरा किया, शॉपिंग मॉल में खरीदीरी की, सांस्कृतिक प्रदर्शन का मज़ा लिया और परिवार में दावत का आयोजन किया। नए साल के प्रति लोग बड़े आशाप्रद हैं।

राजधानी पेइचिंग में स्थित ओलंपिक पार्क में करीब 5 हज़ार लोगों ने इकट्ठा होकर एक साथ 2019 का स्वागत किया। उन्होंने एक दूसरे को गले लगकर शुभकामनाएं दीं।

नए साल में ताज़ा फूल से घर को सुसज्जित करना दक्षिण चीन के फ़ूच्यान प्रांत में लोगों की पुरानी परंपरा है। फ़ूचो शहर के सानफ़ांग छीश्यांग सड़क पर स्थित फूलों का बाज़ार नए साल के पहले दिन जल्दी से खुला, इस बाज़ार का एक हज़ार से अधिक पुराना इतिहास है। हज़ारों फ़ूचो वासियों ने यहां रंगबिरंगे और ताज़ा फूल देखने या खरीदने आए। फ़ूचो के निवासी हुआंग च्यानमिन ने आशा जतायी कि नए साल में पूरे देश की जनता चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में सुधार और खुलेपन को आगे बढ़ाएगी, ताकि मातृभूमि और ज्यादा शक्तिशाली होगी।

वहीं शिन्च्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश में लोगों ने सड़कों और घरों को लालटेन से जगमग किया। अक्सू शहर के निवासी ल्यू च्यान ने आशा जतायी कि नए साल में लोगों का जीवन और बेहतर होगा और नया रूप सामने आएगा।

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग ताज़ा फूलों से सुसज्जित हुआ, जिसने स्थानीय नागरिकों और खुनमिंग की यात्रा करने आए पर्यटकों को आकृष्ट किया। पर्यटक हुआंग चीलिंग विदेश से खुनमिंग के दौरे पर आई। उसने कहा कि देश में सुधार और खुलेपन के बाद पिछले 40 सालों में बड़ी कामयाबियां हासिल हुईं, चीन का रूप बिलकुल बदल गया है। विदेश से वापस लौटने के बाद हमने महसूस किया कि हमारा देश सबसे अच्छा है।

शहरों के अलावा, चीन के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पारंपरिक तरीके से नए साल की खुशियां मनायीं। पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के योंगच्या शहर के ल्यूशान गांव में दीपक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसने इधर-उधर के कई गांववासियों को आकृष्ट किया। वहीं पश्चिमोत्तर चीन के शानशी प्रांत की फूश्यान कांउटी के लीचांग गांव में गांववासी का जीवन धनी हो चुका है, नए साल के उपलक्ष्य में उन्होंने नव स्थापित सांस्कृतिक मैदान में इकट्ठे होकर शेर नृत्य, यांग-क नृत्य और पालकी नृत्य का मज़ा लिया और अपने धनी जीवन की खुशियां मनाईं।

(श्याओ थांग)

शेयर