छांग-अ नम्बर 4 डिटेक्टर चाँद के पीछे की लैंडिंग तैयारी कक्षाओं में प्रविष्ट

2018-12-30 15:42:48
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/5

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो से प्राप्त खबर के अनुसार चीन द्वारा प्रक्षेपित छांग-अ नम्बर 4 डिटेक्टर 30 दिसंबर की 8 बजे 55 मिनट पर चाँद के पीछे की लैंडिंग तैयारी कक्षाओं में प्रविष्ट हुआ, जो चाँद के पीछे की सतह पर लैंडिंग करने वाला है।

इससे पहले छांग-अ नम्बर 4 डिटेक्टर 12 दिसंबर को सफलतापूर्वक चाँद का चक्कर लगाने वाली कक्षाओं में प्रविष्ट हुआ था। इसके बाद इस डिटेक्टर की अवस्थिति को दो बार बदला गया है। और उसने "छ्वे-छयाओ" नामक रिले उपग्रह के साथ चार बार रिले परीक्षण भी किया है। अब वह चाँद के पीछे की सतह पर लैंडिंग करने के लिए पूरी तैयारियां समाप्त कर चुका है।

 ( हूमिन )

शेयर