(फोटो)विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग चीनी फिगर स्केटिंग के विकास के लिए लाभदायक
चीनी फिगर स्केटिंग एसोसिएशन और पेइचिंग नृत्य अकादमी ने 13 दिसंबर को रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। वे उच्च स्तरीय प्रतिभा प्रशिक्षण और फिगर स्केटिंग पर शोध आदि पहलुओं पर दीर्घकालिक, व्यापक और गहन सहयोग करेंगे। चीनी फिगर स्केटिंग एसोसिएशन इस साल की शुरूआत में स्थापित हुई, पूर्व शीतकालीन ओलंपिक डबल स्केटिंग चैंपियन शेन श्वे इस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
हस्ताक्षर समारोह में शेन श्वे ने कहा कि चीनी फिगर स्केटिंग एसोसिएशन और पेइचिंग नृत्य अकादमी के बीच सहयोग अभी शुरू नहीं हुआ है। वर्ष 2010 में उन्होंने मौजूदा राष्ट्रीय टीम के प्रमुख कोच के साथ पेइचिंग नृत्य अकादमी में नृत्य प्रशिक्षण लिया। हमने पहले भी इस तरह का सहयोग किया है।
इस बार के सहयोग के जरिए, उच्च स्तरीय शीतकालीन खेल की टीम अकादमी में अच्छी सीख ली जा सकती है। ताकि पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया जा सके।
(मीरा)





