चीनी राष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी नेतृत्वकारी दल की बैठक हुई
चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग की अध्यक्षता में 6 दिसंबर को चीनी राष्ट्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी नेतृत्वकारी दल की बैठक हुई। ली खछ्यांग ने बैठक में तकनीकी नवाचार से आर्थिक विकास का सहारा और नेतृत्व करने की भूमिका अदा करनी चाहिये।
ली ने कहा कि देश के विकास में तकनीकी नवाचार का अच्छी तरह समायोजन किया जाना चाहिये। हमें कुंजीभूत तकनीकों का विकास कर तकनीक और अर्थतंत्र के गहरी संलयन पर जोर लगाना चाहिये। इसी दौरान मूल वैज्ञानिक शोध का दीर्घकालीन समर्थन करना चाहिये और इसमें कारोबारों और समाज के निवेश को प्रोत्साहित करना चाहिये। हमें नवाचार संरचनाओं में सुधार करना चाहिये और कोरोबारों, कॉलेज़ों और अनुसंधानशालों के संयुक्त नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिये। कुंजीभूत कारोबारों के वैज्ञानिक नवाचार मुद्दों और उनके अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करना चाहिये।
ली खछ्यांग ने कहा कि हमें तकनीकी नवाचार व्यवस्था में सुधार और बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण पर जोर लगाना चाहिये। सरकारी विभागों को मुद्दे प्रबंधन, तकनीकी मार्ग निर्णय और आय वितरण से संबंधित नीतिगत वचनों का भुगतान करना चाहिये। ताकि तकनीशियनों की शक्तियों को उजागर किया जाए और नवाचार देश के निर्माण के लिए अथक प्रयास किया जाए।
( हूमिन )



