शॉपिंग डे के उपलक्ष्य में चीनी उपभोक्ताओं की गर्मागर्म खरीदारी
11 नवम्बर यानी चीनी उपभोक्ताओं के द्वारा खोजे गये इस शॉपिंग डे की शुरुआत में ही चीन में खरीददारी का कार्निवाल मनाया गया। आंकड़े बताते हैं कि 11 नवम्बर के पूरे दिन में ही चीन के T-mall शॉपिंग वेबसाइट में खरीदारी खर्च 2 खरब 13.5 अरब युआन तक रहा। दूसरी शॉपिंग वेबसाइट चींगतुंग यानी जेडी डॉट कॉम की बिक्री मात्रा भी 1 खरब 59.8 अरब युआन तक रही। खर्च की वृद्धि से चीनी उपभोक्ताओं की भावना और उत्पादों की गुणवत्ता का उन्नयन ज़ाहिर होता है।
वर्ष 2009 की 11 नवम्बर को अलीबाबा के तहत थाओपाओ वेबसाइट की खर्च मात्रा सिर्फ 5.2 करोड़ युआन तक रही, जबकि इस वर्ष के नवम्बर 11 के पहले 21 सेकंड में ही T-mall शॉपिंग वेबसाइट की बिक्री मात्रा एक अरब युआन तक जा पहुंची थी। अलीबाबा ग्रुप के सूत्रों के अनुसार शॉपिंग डे में उपभोक्ताओं का उत्साह ऑनलाइन से ऑफलाइन तक, शहरों से देहातों तक, और यहां तक चीन से दूसरे देशों तक फैला हुआ है। इससे चीनी अर्थतंत्र की शक्ति और उपभोक्ताओं का विश्वास सिद्ध हो गया है।
चीन सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले जीवन की पहल देने की पृष्ठभूमि में शॉपिंग डे के खर्च मात्रा से यह जाहिर है कि आर्थिक विकास में उपभोग की भूमिका बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ चीनी उपभोक्ताओं ने वस्तुओं की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दिया है। इस वर्ष के शॉपिंग डे में चीनी उपभोक्ताओं ने ज्यादा तर मोबाइल फोन, यूएवी, स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं, फनीर्चर और कारें आदि वस्तुएं खरीदीं। इनके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले और आयातित सामानों का भी चीनी उपभोक्ताओं में व्यापक स्वागत किया गया है। T-mall शॉपिंग वेबसाइट में जापान और ब्रिटेन के सौन्दर्य-प्रसाधन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आयातित खाद्य पदार्थ भी चीनियों में बहुत लोकप्रिय हैं। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक अनुसंधानकर्ता के मुताबिक चीन के ई-कॉमर्स से अधिकाधिक विदेशी मालों को चीन में पहुंचाया गया है और चीनी उपभोक्ताओं को अधिक चुनाव देने के साथ साथ व्यवसायों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिला है।
( हूमिन )


