(फोटो)2018 अभिनव प्रौद्योगिकी कार्निवल हांगकांग में आयोजित
2018-11-04 17:31:56
हांगकांग अभिनव प्रौद्योगिकी कार्यालय द्वारा आयोजित 2018 अभिनव प्रौद्योगिकी कार्निवल 3 से 11 नवंबर तक हांगकांग विज्ञान पार्क में आयोजित हो रहा है। इस कार्निवल में हांगकांग के कई स्थानीय नए क्रिएटिव आविष्कार और अनुसंधान के परिणामों का प्रदर्शन किया जाएगा।
हांगकांग के वित्त मंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि अभिनव प्रौद्योगिकी आर्थिक विकास की मुख्य शक्ति है। पिछले दो सालों में हांगकांग सरकार ने अनुसंधान परियोजनाओं पर लगभग 80 अरब हांगकांग डॉलर का निवेश किया और बड़ी उपलब्धियां हासिल की।
उम्मीद है कि 2018 अभिनव प्रौद्योगिकी कार्निवल के जरिए और ज्यादा अभिनव प्रौद्योगिकी प्रतिभाएं तैयार होंगी।
(मीरा)


