चीनी रक्षा मंत्री ने नेपाली और श्रीलंकाई रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

2018-10-28 16:00:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

चीनी स्टेट काउंसलर, रक्षा मंत्री वेई फ़ंग-ह ने 27 अक्तूबर को पेइचिंग में नेपाली उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल और श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय के स्थाई मामला सचिव कपिला वैद्यरत्ने से मुलाकात की।

पोखरेल के साथ हुई भेंट वार्ता में वेई फ़ंग-ह ने कहा कि चीन और नेपाल भाई जैसे हैं। नेपाल किसी भी शक्ति के अपने देश में चीन के खिलाफ़ अलगाववादी गतिविधि की मंजूरी नहीं देता। चीन इसका प्रशंसक है और नेपाल के साथ मिलकर रक्षा विभागों और दोनों सेनाओं के विभिन्न स्तरीय आवाजाही को मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही राहत बचाव, संयुक्त अभ्यास और मानविकी प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग को गहराना चाहता है। ताकि द्विपक्षीय संबंधों के विकास और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सक्रिय योगदान कर सके।

पोखरेल ने कहा कि नेपाल एक चीन की नीति का दृढ़ता के साथ पालन करता है और चीन के प्रति संबंधों के विकास को प्राथमिकता देता है। नेपाल चीन के साथ मिलकर दोनों देशों और दोनों सेनाओं के बीच संबंधों के स्तर को लगातार उन्नत करना चाहता है।

श्रीलंकाई अतिथि वैद्यरत्ने से मुलाकात के दौरान वेई फ़ंग-ह ने कहा कि चीन और श्रीलंका अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं। चीन श्रीलंका के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण आम सहमतियों का दृढ़ता के साथ कार्यान्वयन करना चाहता है। एक दूसरे के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर पारस्परिक समर्थन और सहायता देना चाहता है और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग की निहित शक्ति खोज करना चाहता है। ताकि द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोगी साझेदारी संबंध के अनुकूल सैन्य संबंध की स्थापना को आगे बढ़ाया जा सके।

मुलाकात में वैद्यरत्ने ने कहा कि श्रीलंका चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि अधिक घनिष्ठ और सामंजस्यपूर्ण चीनी-श्रीलंकाई सैन्य संबंध की स्थापना की जा सके।

(श्याओ थांग)

शेयर