ऑल चाइना ट्रेड यूनियन फेडरेशन का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित

2018-10-22 18:48:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/3

ऑल चाइना ट्रेड यूनियन फेडरेशन के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 22 अक्तबूर की सुबह पेइचिंग ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में आयोजित हुआ। शी चिनंफिंग समेत चीनी नेताओं ने इस उद्घाटन समारोह में भाग लिया और बधाई दी। सीपीसी की केंद्रीय समिति ओर पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य वांग हूनिंग ने भाषण दिया।

वांग हूनिंग ने भाषण दिया कि श्रमिक वर्ग और ट्रेड यूनियन के कार्यों पर महासचिव शी चिनंफिंग द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण व्याख्या नये युग में श्रमिक आंदोलन और ट्रेड यूनियन के कार्यों के नवाचार और विकास के लिये दिशा दिखाई गई है। 19वीं सीपीसी नेशनल कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित भव्य ब्लूप्रिंट को पूरा करना न केवल पूरे सीपीसी, पूरे देश और सभी जातियों का समान कार्य है, बल्कि चीनी श्रमिक वर्ग का ऐतिहासिक कार्य भी है।

इस सम्मेलन में लिखित रिपोर्ट के ज़रिये सभी प्रनिनिधियों के समक्ष ट्रेड यूनियन के चार्टर के संशोधित प्रस्ताव, ट्रेड यूनियन के फेडरेशन की 16वीं कार्यकारी समिति की वित्तीय कार्य रिपोर्ट और ट्रेड यूनियन के ऑल चाइना फेडरेशन की 16वीं फंडिंग समीक्षा समिति की कार्य रिपोर्ट को पेश किया गया।(हैया)

शेयर